Breaking NewsMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी में डूबने से युवक की मौ’त, परिजनों में मचा है को’हराम

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदपुर ओपी क्षेत्र में आने वाले अखाड़ा घाट बूढ़ी गंडक नदी में एक युवक की डूबने से मौ’त हो गई. वह नदी में नहाने गया हुआ था. मृतक की पहचान अखाड़ाघाट वार्ड नंबर 15 के कर्पूरी नगर निवासी स्व. जागेश्वर मंडल के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुआ है. राजू ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसे एक पांच साल का बच्चा भी है. युवक की मौ’त की खबर के बाद परिजनों समेत पड़ोसियों में को’हराम मच गया है.

हादसा उस समय हुआ, जब राजू रविवार की दोपहर घर के ही समीप से गुजर रही बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया.  नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से मृतक का शव बरामद किया. राजू का शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया.

घ’टना के संबंध में मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन ने मुवावजे की मांग की है. ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी ने बताया कि नदी में डूबने से एक नागरिक की मौ’त हो गई है. एसडीआरएफ की मदद से श#व को बाहर निकलवाया गया है. घ’टना की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.