जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी का हर कोई विरोध कर रहा है. इसके लिए एनडीए सरकार को लोग दोषी ठहरा रहे हैं. यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी इसका विरोध किया है. इसे लेकर पप्पू यादव की उनकी पत्नी पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा हमला किया है.
पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि हमें कमजोर नहीं समझें. मैं कमजोर नहीं हूं. आप राजनीति के लिए किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर कहा कि मोदी साहब, नीतीश बाबू, आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ये पार्टी पॉलिटिक्स की लड़ाई नहीं है. यह मानवता की लड़ाई है.
उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को जिस तरह से अस्पतालों में घुमाया जा रहा है, उनका कोरोना संक्रमित होना बहुत आसान है. एक तो उन्हें 32 साल पुराने वैसे मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें टोटल कन्फ्यूजन है. इसके बाद उन्हें 15 घंटे पटना में रखा गया, फिर मधेपुरा ले जाया गया. इसके बाद वीरपुर जेल शिफ्ट किया गया. फिर दरंभगा के अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया. डीएमसीएच में डेली कोविड की वजह से 25-25 लाशें निकलती हैं. रूम के पीछे नाला और गटर है. बगल में सुअर हैं. ऐसे में सरकार कह रही है कि उनके इलाज की उचित व्यवस्था है. उन्होंने हमला करते हुए कहा कि बीजेपी राजनीति-राजनीति खेलना बंद करे.






Leave a Reply