BIHARBreaking NewsSTATE

इमरजेंसी वार्ड के अॉ’परेशन थियेटर में युवक ने किया ध’माकेदार डांस, वीडियो हो रहा है वायरल, देखें…

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अॉ’परेशन थिये’टर में भोजपुरी गाने पर एक युवक के ठु’मके लगाने का बनाया गया टिक टॉक वीडियो मोबाइल पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को भोजपुरी गाने -गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे …पर ठुमके लगाते देखा जा रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने गले में गमछा लिए हुए है और अॉपरेशन थियेटर में भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस कर रहा है। उसने डांस का टिकटॉक वीडियो भी बनाया है और उसे वायरल कर दिया है। इस तरह की अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं कि कैसे एक युवक इमर्जेंसी वार्ड के अॉ’परेशन थियेटर में घुस गया।इमर्जेंसी वार्ड के अॉ’परेशन थियेटर में घुसकर किसी अज्ञात युवक का वीडियो वायरल होना अस्पताल को सवाल के घेरे में खड़ा करती है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस दिन और किस वक्त बनाया गया है और ये युवक कौन है? बस वीडियो को देखकर यही लग रहा है कि वो सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड का अॉ’परेशन थियेटर है। इस विषय पर अस्पताल के सिविल स’र्जन एल. पी झा ने अस्पताल प्रबंधक से रिपोर्ट तलब की है। सिविल सर्जन के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि वीडियो बनाने वाला सरकारी कर्मचारी नहीं है। टिक टॉक बनाने वाला युवक सदर अस्पताल का कर्मी है या बाहर का, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अॉ’परेशन थियेटर में चौबीस घंटे सेवा दी जाती है। तीन शिफ्टों में डाक्टर, कम्पाउंडर, ड्रेसर, एएनएम/जीएनएम व वार्ड ब्वाय की ड्यूटी रहती है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के मुख्य द्वार और चिकित्सक कक्ष के पास भी सुरक्षा गार्ड का पहरा रहता है। इसके बाद भी ओटी में न सिर्फ युवक ठुमके लगा रहा है, बल्कि उसका टिक टॉक वीडियो भी बना लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.