BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पीएमसीएच में शनिवार को 30 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 18 अस्पताल से डिस्चार्ज

शनिवार को कोरोना को लेकर पीएमसीएच से एक अच्छी खबर सामने आई. अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से कोरोना के 30 मरीज ठीक हुए. जिनमें 18 मरीजों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुलाब का फूल देकर विदा किया गया. जबकि 12 मरीजों को अस्पताल के पोस्ट कोविड-19 वार्ड में रखा गया है. उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन अभी ऑब्जर्व किया जा रहा है.

वर्तमान समय में पीएमसीएच के कोविड-19 वार्ड में वर्तमान समय में 85 मरीज एडमिट हैं. जिनमें से आईसीयू के सभी 25 बेड पूरी तरह फूल हैं. 106 बेड के कोरोना वार्ड के जनरल वार्ड में 21 बेड एवेलेबल हैं. जिनमें महिलाओं के लिए अठारह बेड खाली हैं.

शनिवार को अस्पताल में 10 नए मरीज एडमिट हुए. बीते 24 घंटे में अस्पताल में कोरोना से 5 मरीजों की जान गई है. जनवरी से अब तक पीएमसीएच में कोरोना से मरने वालों की संख्या 268 पहुंच गई है. मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.