मुंबई. चक्रवाती तूफान टाउते (Cyclone Tauktae) के मद्देनजर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) ने करीब 580 कोरोना मरीजों को जंबो सेंटर्स से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है. ये मरीज दहिसर, बीकेसी और मुलुंड जंबो सेंटर्स से सुरक्षित निकालकर भेजे गए हैं. जहां दहिसर से 183 मरीज, बीकेसी से 243 मरीज तो वहीं मुलुंड से 154 मरीजों को निकाला गया है. बता दें मौसम विभाग ने चक्रवात के मद्देनजर 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही क्षेत्र में भारी बारिश की भी आशंका है.
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार शाम में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी ने कहा कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है.
ज्यादा प्रभावित नहीं होगी मुंबई
आईएमडी ने कहा कि चूंकि इससे उस क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा आएगी, मुंबई जैसे शहर ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे. आईएमडी ने कहा कि 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी.






Leave a Reply