BIHARBreaking NewsSTATE

पप्पू यादव को भारतीय यादव सेना का मिला समर्थन, रिहाई के लिए जल्द राज्यपाल से मिलेगी JAP

पटना. जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की रिहाई के लिए देश भर से समर्थन मिल रही है. कई राजनीतिक और सामाजिक लोग भी इसके लिए आगे आ रहे हैं. पप्पू यादव की रिहाई के लिए शनिवार को पार्टी नेताओं के द्वारा पटना (Patna) के मंदिरी इलाके में प्रदर्शन किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पप्पू यादव की रिहाई के लिए देश भर से नेताओं, बुद्धिजीवियों और कलाकारों के द्वारा आवाज उठाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की रिहाई के लिए उनका शिष्टमंडल जल्द ही राज्यपाल महोदय और मुख्य सचिव से मिलेगा. साथ ही पटना हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस को भी बिहार की जनता द्वारा पप्पू यादव की रिहाई हेतु प्रार्थना पत्र लिखा जाएगा.

वहीं, पप्पू यादव को समर्थन देने के लिए भारतीय यादव सेना के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार यादव शनिवार को पटना पहुंचे. उन्होंने युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर से मिलकर पार्टी को अपना समर्थन दिया. राजू दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव की रिहाई के लिए हमें लगातार देश भर से समर्थन मिल रहा है. लोगों के प्रेम को देखते हुए युवा परिषद द्वारा जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिस पर लोग कॉल कर के पप्पू यादव को अपना समर्थन दे सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.