BIHARBreaking NewsSTATE

गांवों में फैले कोरोना महामारी पर पीएम चिंतित, समीक्षा बैठक में इन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के राज्यों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों में दिए गए वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज्यों को कम से कम कोरोना मामलों में सही जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने राज्यों को दिए गए वेंटिलेटर की ऑडिट के लिए अफसरों को निर्देश दिया है. नरेंद्र मोदी ने दूसरी लहर में गांवों में तेजी के साथ फैल रही महामारी को लेकर चिंता प्रकट किया है.

कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाई जायं. ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए आशा कार्यकर्ता और आंगड़बाड़ी कार्यकत्र्ताओं को जोड़ा जाय. पीएम ने कहा कि टीकाकरण में और अधिक तेजी लाने की जरूरत है. कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक लेते समय पीएम ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए घर-घर जाकर जांच और निगरानी किया जाय. ज्यादा संक्रमण दर वाले इलाके में कोविड-19 की जांच बढाए जाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि स्थानीय स्तर पर रोकथाम की रणनीति अपनाई जाय. कहा, कि ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन आपूर्ति का उचित वितरण सुनिश्चित करना होगा. वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों के इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य प्रशिक्षित करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.