BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : सीतामढ़ी की एक बच्ची में AES की पुष्टि, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में भर्ती, अब तक मिले 17 बच्चे

कोरोना के बीच बढ़ती गर्मी के साथ चमकी बुखार के मामले भी लगातार बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से आया है, जहां बेलसंड की रहने वाली 6 वर्षीय प्रियांशी कुमारी को चमकी बुखार की शिकायत के बाद शुक्रवार देर रात एसकेएमसीएच में भर्ती कया गया. अस्पताल के के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया. जांच के बाद AES की पुष्टि हो गई है. फिलहाल एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती है, और शिशु रोग विशेषज्ञ बच्ची के इलाज पर नजर रखे हुए हैं.

एसकेएमसीएच प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल 17 बच्चों में AES की पुष्टि हुई है. जिसमें से 2 बच्चों की जान भी जा चुकी है. वहीं अन्य बच्चे ठीक हो कर घर जा चुके हैं. साथ ही एक बच्चा अभी भी पीकू वार्ड में भर्ती है.

इधर बिहार में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे मंद पड़ती जा रही है. लगातार तीसरे दिन 8 हजार से कम नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 7336 नए मरीज मिले हैं. इसमें पटना में सर्वाधिक 1202 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत सांस ली है. इसके पहले शुक्रवार को 7494 व गुरुवार को 7752 नए मरीज मिले थे.

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक बार फिर पटना में हजार से अधिक मरीज हो गए हैं, जबकि कल शुक्रवार को हजार से नीचे नए मरीजों की संख्या पहुंच गई थी. एक और अच्छी बात है कि पटना को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 400 से कम नए मरीज मिले हैं.

पटना में 1202 नए संक्रमित मिले हैं. दूसरे नंबर पर 392 के आंकड़े के साथ समस्तीपुर है. इसी तरह, भागलपुर में 361 और बेगूसराय में 360 मरीजों की पहचान हुई है. कई जिलों में तो डबल डिजिट में नए मरीजों की पहचान हुई है. यहां तक कि कैमूर में सिंगल डिजिट में नए संक्रमित मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कैमूर में महज 9 नए मरीज मिले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.