अभी लोग कोरोना संकट से सहमे हुए हैं. कब किसकी आंखें बंद हो जाएं, नहीं कहा जा सकता है. कोरोना से किसी तरह खुद को लोग बचा रहे हैं, तो आपदा की चपेट में आ जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले का है. बिंद में घर का छज्जा गि’रने से तीन लोगों की मौ’त हो गई है, जबकि ढाई दर्जन से अधिक व्यक्ति घा’यल हो गए हैं. लेकिन सवाल प्रशासन पर उठने लगा है कि 20 से अधिक लोग शादी समारोह में कैसे पहुंच गए?
बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में बीती रात शादी समारोह का आयोजन चल रहा था. अचानक उस समय अफ’रातफरी मच गई, जब घर का छज्जा गिर गया. क्षमता से अधिक भार पड़ जाने से छज्जे पर खड़ी महिलाएं और नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए. इसमें दो की मौत तो मौके पर ही हो गई, जबकि आज शनिवार को इलाज के दौरान एक की मौ’त हुई. इसमें लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया. बताया जाता है कि अमावां निवासी तुमारी बिंद की बेटी की शादी थी. बारात लग गई थी और घर में शादी की रस्म चल रही थी. तभी अचानक भड़भड़ा कर मकान का छज्जा गिर गया. सूत्रों की मानें तो घायलों में से पांच लोगों की हालत चिंताजनक है.






Leave a Reply