BIHARBreaking NewsSTATE

क’फन पर भी हो पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर, जानें, क्या है जाप सुप्रीमो की यह अजीबोगरीब मांग

पटना से गिरफ्तार होने के बाद जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादब की तबीयत खराब होने लगी थी। वीरपुर जेल पहुंचने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। इसके बाद वहां से डीएमसीएच भेजे गए। वहां की आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है। बावजूद ट्विटर पर उनकी सक्रियता बरकरार है। कोविड की दूसरी लहर के कारण उपजी अव्यवस्था पर वे लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में अभी से कुछ देर पहले ही उन्होंने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। अपनी इस मांग से उन्होंने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.