BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली दाे दर्जन से अधिक ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी, टिकट बुक करने से पहले जरूर देखें

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलाई जा रहीं 34 स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनल, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, सूरत आदि से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, बरौनी सहित अन्य स्टेशनों के लिए वर्तमान में चलाई जा रहीं 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गई है। सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। ट्रेनों का समय ठहराव व कोच संयोजन पूर्ववत रहेगा। 

इन ट्रेनों के फेरों में हुई वृद्धि

09040 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22, 24, 25 व 27 मई को किया जाएगा।

09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24, 26, 27 व 29 मई को किया जाएगा।

09601 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को किया जाएगा।

09602 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल-स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को किया जाएगा।

09117 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) का परिचालन 21 मई को किया जाएगा।

09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) का परिचालन 24 मई को किया जाएगा।

09175 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) का परिचालन 23 मई को किया जाएगा।

09176 भागलपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) का परिचालन 25 मई को किया जाएगा।

09177 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) का परिचालन 26 मई को किया जाएगा।

09178 भागलपुर मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिय का परिचालन 29 मई को किया जाएगा।

09453 अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 मई को किया जाएगा।

09454 समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो जून, 09521 राजकोट-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई, 09522 समस्तीपुर-राजकोट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मई, 09429 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 मई, 09430 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 मई को किया जाएगा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.