इजरायल में हमास के हम”ले में मौ”त का शि’कार हुई भारतीय महिला सौम्या संतोष का श’व शनिवार को उनके केरल स्थित घर पहुंच जाएगा। शुक्रवार को उनके शव को लेकर इजरायल से विमान रवाना हुआ है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। हमास की ओर से जारी हमलों में अब तक इजरायल के 9 लोगों की मौ’त हो चुकी है। वहीं इजरायल की जवाबी का’र्रवाई में गजा पट्टी में 129 लोगों की ‘मौ’त हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल इजरायल और हमास के बीच संघर्ष अपने चरम पर है। यहां तक कि इजरायल ने गजा पट्टी से लगी अपनी सीमा पर भी सैनिकों की तैनाती में इजाफा कर दिया है।
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि वह दिल्ली में व्यक्तिगत तौर पर सौम्या संतोष के शव को लेने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सौम्या संतोष का शव आज इजरायल से आने वाला है। गजा पट्टी से दागे गए रॉकेट के चलते उनकी मौत हो गई थी। उनका शव दिल्ली आएगा और फिर उसके बाद केरल में उनके घर पहुंचाया जाएगा।’ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, जिस वक्त पर उन पर रॉकेट से हमला हुआ था, उस दौरान वह केरल में मौजूद अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। सौम्या संतोष की मौत पर इजरायल ने भी दुख जाहिर करते हुए कहा था कि उनके परिवार के साथ हैं।

इससे पहले केरल के चीफ मिनिस्टर पिनराई विजयन ने कहा था कि उनकी सरकार विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थिति इजरायली दूतावास के संपर्क में है ताकि सौम्या संतोष के शव को उनके घर तक लाया जा सके। 32 वर्षीय सौम्या संतोष बीते 7 सालों से इजरायल में होम मेड के तौर पर काम करती थीं। मंगलवार को उनकी उस वक्त मौत हो गई थी, जब हमास की ओर से दागा गया रॉकेट उस इमारत में आकर गिरा, जहां वह काम करती थीं। भारत में इजरायल के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रॉनी येडिडिया ने कहा था, ‘यह ऐसे ही है, जैसे मुंबई हमले के दौरान इजरायल के एक बच्चे मोशे ने अपने परिजनों को खो दिया था।’ उन्होंने सौम्या संतोष के परिजनों से भी मुलाकात की थी।



Leave a Reply