BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की डीएमसीएच में फिर बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए ले जाये गये एंबुलेंस से

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अभी समाज सेवा से लेकर स्वास्थ्य को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें इसी सप्ताह पटना में गिरफ्तार किया गया था. कल तबीयत बिगड़ने के बाद वीरपुर जेल से दरभंगा के डीएमसीएच में शिफ्ट किया गया था. लेकिन अभी-अभी आ रही खबर के अनुसार, पप्पू यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को जांच के लिए एंबुलेंस से दरभंगा में ही पारस अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि वहां उसकी बारीकी से जांच की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या है. वहीं पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है.

गौरतलब है कि वीरपुर से डीएमसीएच शिफ्ट किए जाने को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब मुझे डीएमसीएच दरभंगा भेजा जा रहा है. जहां मौत ही मौत है. पटना गांधी मैदान थाने में 9 घंटा, फिर मधेपुरा ले जाने में 4 घंटा. इसके बाद वीरपुर लाने में 2 घंटा, फिर वीरपुर जेल के बाहर 2 घंटा, फिर जेल में 2 दिन. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा, ‘सब जगह ले जाकर कोरोना संक्रमित करने का इरादा है नीतीश कुमार जी? सेवा ही जुर्म है?’

दूसरी ओर गिरफ्तारी के दिन ही पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने ट्वीट कर कहा था- ‘नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.