बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों की लगातार हो रही मौतों ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. सरकारी आंकड़े तो काफी कम है, लेकिन बिना आंकड़ों वाली मौत ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. गंगा में यूपी की ओर से लगातार बिहार की ओर बह कर आ रही लाशों को लेकर नया विवाद पैदा कर दिया है. इसे लेकर अब आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बड़ी बात कही है.
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर गंगा में बह कर आ रहे शवों को लेकर सवाल दागा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘गंगा मैया की गोद में लाशों का अंबार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है. किसकी लापरवाही से यह सब हो रहा है? यूपी-बिहार के बेटों अपनी जीवनदायिनी गंगा मां को बचाओ.’
दरअसल, तीन दिन पहले बक्सर के गंगा में 40 लाशें बह कर आ गई थीं. कहा जा रहा था कि ये लाशें यूपी की ओर से आई हैं. लेकिन बाद में गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने यूपी की ओर से लाशें नहीं गई हैं. जबकि बक्सर के डीएम ने कहा था कि यूपी की ओर से ही लाशें बह कर आई हैं. बाद में बक्सर जिला प्रशासन ने घाटों की सफाई कराई. लेकिन, नया सवाल तब खड़ा हो गया, जब पटना के गुलबी घाट में भी दो लाशें देखी गईं. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के आदेश के बाद मामले की जांच कराकर लाशों का अंतिम संस्कार कराया गया. डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला यही है कि दोनों शव कहीें से बहकर ही आये हैं. नगर निगम से जानकारी मिलने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी.






Leave a Reply