Breaking News

ब्रेकिंग : चक्रवाती तूफान के चलते इन राज्यों में भारी बारिश की चे’तावनी

नई दिल्ली.  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक चेतावनी जारी कर कहा कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में बदल सकता है. इसके चलते गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. शुक्रवार सुबह तक लक्षद्वीप इलाके में तेज होने की संभावना है. कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा.

इस तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम गुजरात और पाकिस्तानी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि ये 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है. उसने बताया कि इसके कारण दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और रविवार और सोमवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

इन इलाकों में होगी भारी बारिश
14 मई को केरल के तीन जिलों और 15 मई को पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है इन जिलों में अरब सागर पर निम्न दबाव के क्षेत्र के टलते में भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रशासन ने हालात सामान्य होने तक समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है.इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी. विभाग के अनुसार, 24 घंटों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी. बारिश को भारी बारिश माना जाता है. महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले आते हैं. इसी तरह 17 मई के बाद गुजरात तट पर बारिश होगी. 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.