जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की वीरपुर जेल में तबी’यत बि’गड़ गई है. जेल प्रशासन की जानकारी मिलते ही अधिकारी एक्टिव हो गए. इसके बाद पप्पू यादव को दरभंगा स्थित डीएमसीएच ले जाया जा रहा है. अभी-अभी मिल रही जानकारी के अनुसार,जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को एंबुलेंस में बिठाकर कड़ी सुरक्षा के बीच डीएमसीएच ले जाया जा रहा है. इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि अब मुझे DMCH दरभंगा भेजा जा रहा है. जहां मौत ही मौत है. पटना गांधी मैदान थाने में 9 घंटा, फिर मधेपुरा ले जाने में 4 घंटा. इसके बाद वीरपुर लाने में 2 घंटा, फिर वीरपुर जेल के बाहर 2 घंटा, फिर जेल में 2 दिन. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा, ‘सब जगह ले जाकर कोरोना संक्रमित करने का इरादा है नीतीश कुमार जी? सेवा ही जुर्म है?’





Leave a Reply