नालंदा में गहने की तिजोरी का ताला नहीं टूट पाया तो चोरों ने पांच क्विंटल वजन का तिजोरी ही उड़ा दिया. जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसके पांव के नीचे से धरती ही खिसक गई. करीब 6 लाख के जेवर तथा नकदी चोरी के मामले में अब पुलिस जांच कर रही है. चोरों ने इस दुस्साहसिक करतूत को लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा में डूब चुके इलाके में अंजाम दिया है.
मामला जिले के नगरनौसा थाना अंतर्गत भोभी गांव का है. यहां गौतम ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने गैस कटर से शटर को काट दिया और दुकान में प्रवेश कर गए. लॉकडाउन की वजह से इलाके में सन्नाटा पसरा पड़ा था. चोरों ने पहले ज्वेलरी की दुकान में रखे तिजोरी का लॉक तोड़ना चाहा. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. फिर क्या था, उन्होंने कड़ी मेहनत करके गहना समेत लोहे की भारी-भरकत तिजोरी ही उठा ली और मौके से चंपत हो गए.
घटना की सूचना अगली सुबह जब दुकानदार को मिली तो उसने इस बाबत पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौका मुआयना किया. दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि उसकी तिजोरी में 5 लाख के जेवर, 40 हजार नकद और मोदी के नग थे. जिन्हें चोर उड़ा ले गए. अब इस चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है.




Leave a Reply