BIHARBreaking NewsSTATE

बक्सर के गंगा नदी में शव मिलने पर सियासत तेज, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत महादेवा घाट के पास गंगा नदी में लाशों का अंबार मिलने के बाद एक तरफ जहां प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं इसे राजनीतिभी गरमा गई है. इस बीच लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि, कहां ले जा रहे है देश और इंसानियत को ?

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और ईलाज नहीं दिया. मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और ज़मीन भी नसीब नहीं हुआ. दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया. कुत्ते लाशों को नोच रहे है. हिंदुओं को दफ़नाया जा रहा है. कहां ले जा रहे है देश और इंसानियत को ?’

बता दें कि सोमवार को बिहार में बक्सर जिले के महादेव घाट पर 4 दर्जन से अधिक लाशें एक किलोमीटर के दायरे में बिखरी पड़ी थीं. कई लाशों को कुत्ते नोचकर खा रहे थे. संदेह जताया जा रहा था कि जिन लोगों की कोरोना काल में घर में ही मौत हो गयी, उन्हें गंगा किनारे परिजनों द्वारा फेंक दिया गया होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.