Breaking NewsBUSINESSNational

#BREAKING; सोने-चांदी की कीमत में अचानक आया उछाल, आइए ज़रा जानते है आज का भाव…

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में ब’ढ़ोत्तरी द’र्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की कीमत में बुधवार को 177 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,932 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमत में यह ते’जी देखने को मिली है।सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बुधवार को ते’जी देखने को मिली है। चांदी में 290 रुपये की ते’जी आई है, जिससे इसका भाव 46,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र में, यह 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, सोना मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बं’द हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ वि’श्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 177 रुपये की तेजी द’र्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 24 कैरेट सोने के भाव में यह तेजी रुपये में मजबूती और मजबूत वैश्विक रुख के कारण देखने को मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि फेस्टिवल डिमांड आने से जुलरी की खपत बढ़ रही है व इससे सोने की कीमतों में भी उछाल बना रहेगा।वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना बढ़त के साथ 1,493 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में ब’ढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में ते’जी बने रहने के आसार हैं।वहीं 5 दिसंबर 2019 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम यह 0.46 फीसद या 173 रुपये की तेजी के साथ 38,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.