बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी दर्ज की गई. जिस वजह से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई.
पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है और एक निम्न दबाव की रेखा राजस्थान से असम और बिहार से होते हुए निचले स्तर से गुजर रही है. जिससे प्री-मानसून की गतिविधियां 14 मई तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश में गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 19 जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट और बिहार के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा मेघगर्जन और बिजली के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.






Leave a Reply