बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में कोरोना महामा’री (Corona Pandemic) के बीच लोग एक दूसरे की मदद को लगातार आगे आ रहे हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं दून स्कूल के प्रबंधक जिन्होंने कोरोना काल में बंद पड़े स्कूल में एक मिनी अस्पताल (Covid Care Center) खोल दिया. आज इस अस्पताल में 30 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाए गए हैं. दरअसल स्कूल प्रबंधक पंकज सिंह की बहन की मौत कोरोना की वजह से हो गई थी जिसके बाद पंकज सिंह ने किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन के अभाव में या पैसे की कमी से ना हो इसको लेकर शहर के हेमरा में अपने दून पब्लिक स्कूल में 30 बेड का एक मिनी अस्पताल खोल दिया.
जिला प्रशासन से मांगा स्वास्थ्य कर्मी
स्कूल प्रबंधक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है. स्कूल प्रबंधक ने बताया कि इस कोरोना महामारी में लोगों की सेवा के लिए और किसी भी मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में जान ना जाए इसलिए 30 ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार किया गया है. जब उनकी बहन अस्पताल में भर्ती थी तो वो वहां आते-जाते थे तो ऑक्सीजन के अभाव में लोगों को तड़प कर मरते देखा है, इसलिए आगे किसी मरीज की मौत ना हो इसलिए 30 ऑक्सीजन युक्त बेड का अस्पताल बनाया है.
स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त होते ही शुरू हो जाएगा कोरोना मरीजों का इलाज
पंकज सिंह ने बताया कि इंतजार है कि जिला प्रशासन इस अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करें ताकि गरीब लोगों को निशुल्क इलाज हो सके. पंकज ने इस अस्पताल में ऑक्सीजन खर्च के साथ मरीजों पर होने वाले सभी खर्च स्कूल प्रबंधक ने स्कूल कोष से करने की बात कही है.






Leave a Reply