Breaking NewsNational

पेट्रोल डीजल पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, कई शहरों में हुआ 100 रुपये के पार, जानें और कितने बढ़ंगे दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol, Diesel Price Today) में बीते एक हफ्ते से लगातार वृद्धि देखी जा रही है. जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़कर मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं है. देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट्स के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में आज 27 पैसे और डीजल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं कल पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

4 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज एंड करेंसीज) अनुज गुप्ता ने बताया कि मांग बढ़ने के साथ कच्चा तेल महंगा होना शुरू हो गया है. ऐसे में बहुत उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है. अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में पेट्रोल 3 से 4 रुपये महंगा हो सकता है.

जानें किन शहरों में 100 रुपये लीटर के पार है पेट्रोल

श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102.70 रुपये और डीजल 95.06 रुपये प्रति लीटर है.

>> अनूपपुर में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 93.06 रुपये प्रति लीटर है.
>> रीवा में पेट्रोल 102.04 रुपये और डीजल 92.73 रुपये प्रति लीटर है.
>> परभणी में पेट्रोल 100.50 रुपये और डीजल 90.41 रुपये प्रति लीटर है.
>> इंदौर में पेट्रोल 99.90 रुपये और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर है.
>> भोपाल में पेट्रोल 99.83 रुपये और डीजल 90.68 रुपये प्रति लीटर है.

जानें चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के भाव
>> दिल्ली में पेट्रोल 91.80 रुपये और डीजल 82.36 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल 98.12 रुपये और डीजल 89.48 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 93.62 रुपये और डीजल 87.25 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 91.92 रुपये और डीजल 85.20 रुपये प्रति लीटर है.

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.


इस तरह चेक करें अपने शहर का रेट्स
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.