BIHARBreaking NewsCHHAPRASTATE

Big Breaking : बिहार के छपरा में बड़ी लू’ट, फाइनेंसकर्मी को गो’ली मा’रकर लू’ट लिये 9.49 लाख कैश

बिहार में नहीं थम रहा है क्राइम. इस कोरोना काल में भी अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अब छपरा से बड़ी खबर आ रही है. बताया जाता है कि अभी-अभी छपरा में फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर अपराधियों से 9.49 लाख कैश लूट लिये. अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए.

मिल रही जानकारी के अनुसार, छपरा के दिघवारा बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब आज सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी से कैश लूटने की कोशिश की. जब फाइनेंसकर्मी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और कैश लूटकर भाग निकले.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल फाइनेंसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया. गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली है. छानबीन की जा रही है. बता दें कि कल छपरा में ही डबल मर्डर की वारदात हुई थी. बदमाशों ने दो व्यवसायियों को गला रेत कर मार डाला था. यह वारदात बनियापुर थाना अंतर्गत मझौलिया के पास हुई थी. दोनों मृत व्यवसायियों की पहचान हरिहरपुर निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन और मझौलिया निवासी दिलीप प्रसाद के रूप में की गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.