बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है. इसका काफी असर देखने को मिल रहा है. पिछले 5 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरती जा रही है। जिसके कारण एक्टिव मरीजों की संख्या और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी अंतर देखा गया है।विभाग की ओर जारी आंकड़े पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठा रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा कि मैं चुनौती देता हूं कि किसी एक दिन के कुल जांच के वास्तविक प्रतिवेदित नए मरीजों की संख्या बताये जाए। मेरा दावा है कि पेश किए जा रहे आंकड़ों की संख्या दुगुनी से अधिक होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े को दिखाते हुए तेजस्वी ने सरकार से सवाल किया है।
आपको बता दे कि रविवार को राजधानी पटना में सर्वाधिक 1 हजार 646 केस मिले हैं। इसके अलावा सूबे के 3 और जिलों में भी 500 से अधिक मामले सामने आये हैं। औरंगाबाद में 592, समस्तीपुर में 574 और बेगूसराय में 565 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है
गौरतलब हो कि पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 9 हजार 190 लोगों की जांच हुई है। बिहार में अभी तक कुल 2 करोड़ 73 लाख 11 हजार 143 जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अबतक कुल 4 लाख 77 हजार 389 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके कारण स्वस्थ होने वाले का रिकवरी रेट बढ़कर 80.71% हो गया है। सूबे में अभी फिलहाल 1 लाख 10 हजार 804 केस एक्टिव हैं।






Leave a Reply