Breaking NewsInternational

ये है दुनिया की सबसे HOT दादी, पार्क में पोते-पोतियों के साथ खेलते हुए पीछे पड़ जाते हैं कई कुंवारे

दुनिया की हर महिला चाहती है कि उसकी उम्र थम जाए. ना चेहरे पर कोई फाइन लाइन्स दिखे ना बढ़ती उम्र का कोई निशान. लेकिन कई महंगे क्रीम्स से लेकर इंजेक्शंस भी बढ़ती उम्र के निशान नहीं रोक पाते. हालांकि, कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें देखकर लगता है मानों उनकी बढ़ती उम्र थम-सी गई हो. इन्हीं में से एक है जिना स्टीवर्ट. जिना ने काफी लंबे समय तक मॉडलिंग की दुनिया में राज किया. अब 50 की उम्र पार करने के बाद उनकी तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही है. जिना की फोटोज देख अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है. हालांकि अब उन्होने इसका सीक्रेट जाहिर कर दिया है.

1 ग्लास रेड वाइन है सीक्रेट

जिना की उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है. वैसे तो जिना पचास के ऊपर है, साथ ही अपनी कई हॉट फोटोस भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है. लोग उनसे उनकी थमी उम्र का सीक्रेट भी पूछते हैं. अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम उन्होंने अपनी थमी उम्र का सीक्रेट बताया है. जिना का कहना है कि उनकी इस ब्यूटी का राज रेड वाइन है. वो हर दिन एक ग्लास रेड वाइन पीती हैं. इसी की वजह से उनकी त्वचा इतनी ग्लो करती है.

डायट से कंट्रोल की उम्र
जिना ने बताया कि वो मेडिटेरियन डायट फॉलो करती हैं. इस डायट से इंसान की उम्र बढ़ाई जाती है. जिना के मुताबिक, रेड वाइन में polyphenols होते हैं. इससे दिल की बीमारियां नहीं होती और उम्र बढ़ने का प्रॉसेस धीमा हो जाता है. हालांकि, जिना ने बताया कि ख़ास तरह के वाइन से ही ये इफेक्ट पड़ता है. उन्होंने कहा कि ऐसे वाइन को देखें जिसमें रेस्वेराट्रोल हो. इससे उम्र को बढ़ाया जा सकता है.

लाखों हैं दीवाने
जिना के लाखों इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं. इनके फैंस इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं. कई फैंस उनकी ब्यूटी पर कमेंट करते हैं साथ ही लिखते हैं कि जिना अपनी उम्र से आधी दिखती हैं. हर कोई जिना से ब्यूटी टिप्स मांगता है. जिना का कहना है कि मानसिक शांति भी उम्र को कंट्रोल करने में काफी मदद करती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.