BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना के लक्षण दिखने पर चिराग पासवान ने कराया टेस्ट, खुद को किया आइसोलेट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शुरूआती लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवा ली है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की है और लोगों से भी लक्षण दिखने पर जांच करवाने की अपील की है. 

चिराग ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के लक्षण जैसे बुख़ार और सर में दर्द होने के कारण मैंने RT- PCR टेस्ट होने दे दिया है और एहतियातन अपने आप को आइसोलेट कर लिया है. आप सभी से भी आग्रह है की कोरोना से जुड़े लक्षण आने पर उन्हें नज़रअन्दाज़ ना करें तुरंत जांच करवाए और पॉज़िटिव आने पर उपचार शुरू करवाए. 

गौरतलब है कि बिहार में रविवार को कोरोना के 11 हजार 259 नए मामले सामने आये हैं. हालांकि बीते पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने और लक्षण दिखने पर जांच करवाने की अपील की जा रही है ताकि कोरोना को इस जंग में मात दी जा सके.  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.