BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन के उल्लंघन में 1.06 लाख रुपये जुर्माना वसूला

लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई। कई जगहों पर उठक-बैठक तो डंडे चटकाए गए, मगर लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले 216 लोगों पर जिले के विभिन्न इलाकों में जुर्माने की कार्रवाई की गई। इनसे 10 हजार आठ सौ रुपये वसूले गए। लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 142 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इन सभी से 95 हजार दो सौ रुपये जुर्माने वसूले गए। उन्होंने कहा कि मास्क व वाहन चलाने के मामले में जिले के विभिन्न इलाकों से कुल एक लाख छह हजार रुपये जुर्माने वसूले गए हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद कुछ लोग आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। जिन सभी पर पुलिस की तरफ से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया में चौक-चौराहों पर पुलिस ने चटकाई लाठिया : पारू में देवरिया में रविवार को लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस सख्त रही। थानेदार संजय स्वरूप ने सशस्त्र बलों के साथ पूरे दिन गाव व चौक-चौराहे पर लोगों के जमा होने व दुकान खोलने पर लाठियां चटकाई। उधर, रामलीला बाजार, कर्पूरी चौक, मुहब्बतपुर स्कूल चौक, एकमा चौक, विशुनपुर सरैया बाजार, देवरिया गुदड़ी बाजार मे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ताड़ी के गैलन व बोतलों को नष्ट किया। थानेदार ने बताया कि निर्धारित समय में बेवजह जमावड़ा लगाने व घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.