Breaking News

कोरोना पॉजिटिव पत्नी को जमीन पर लिटाया तो बिफरे BJP विधायक, DM के कहने पर मिल सका बेड

आगरा. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज पर लापरवाही का आरोप लगाया. भाजपा विधायक का कहना कि उनकी पत्नी को 3 घंटे जमीन पर ही रखा गया. भाजपा विधायक ने लगाया आरोप कि उनकी पत्नी की तबियत के बारे में भी नहीं बताया जा रहा है. न खाना दिया जा रहा है, ना पानी दिया जा रहा है. विधायक का कहना कि अधिकारी और डॉक्टर कुछ भी नहीं कर रहे हैं.

विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी को 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गया थे. उनके साथ उनकी पत्नी संध्या लोधी भी पॉजिटिव हो गई थीं. पहले तो इनको फिरोजाबाद के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया गया था. फिर विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी को उनकी तबियत ठीक होने के कारण शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई, लेकिन उनकी पत्नी को तबियत खराब होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए 7 मई को ही रेफर कर दिया गया था.

जहां पप्पू लोधी के अनुसार उनकी पत्नी को 3 घंटे जमीन पर ही लिटाये रखा गया. जिलाधिकारी के कहने से बड़ी मुश्किल से उनको बेड उपलब्ध कराया गया. अभी भी उनकी हालत कैसी है उन्हें नहीं बताया जा रहा है. भाजपा के विधायक की मानें तो एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में इलाज अच्छी तरह से नहीं मिल पा रहा है. अब यह है उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग का हाल जब विधायक की पत्नी को ही जमीन पर लेटना पड़ा और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में इलाज नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.