BIHARBreaking NewsSTATE

बीमार लालू ने मीटिंग में सबको ‘हंसाया’: राजद नेताओं से कर दिया बड़ा वादा

PATNA : जेल से छूटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार अपनी पार्टी के नेताओं से वर्चुअल प्लेटफार्म पर मीटिंग कर रहे हैं. हालांकि लालू यादव काफी बीमार हैं, लेकिन वह फॉर्म में नजर आ रहे हैं. लालू यादव की एनर्जी देख पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता भी उत्साहित हैं. बैठक के दौरान लालू यादव ने नेताओं से एक बड़ा वादा कर दिया है, जिसे लेकर राजद नेता काफी खुश हैं. 

इस वक्त राजद सुप्रीमो लालू प्राद यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के साथ वचुअल मीटिंग चल रही है. इस वर्चुअल मीटिंग में लालू ने अपने नेताओं से एक बड़ा वादा कर दिया है. कई दिनों से बीमार चल रहे लालू यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं से प्रॉमिस किया कि वह तबीयत ठीक होते ही बिहार लौटेंगे. चेयर पर बैठकर लंबी-लंबी सांसें ले रहे लालू ने अपने नेताओं से कहा कि “मैं तो बीमार हूँ. कहीं भी नहीं जा रहे हैं. डॉक्टर छुट्टी नहीं दे रहें. लेकिन तबीयत ठीक होते ही मैं आपलोगों के बीच आऊंगा.” मीटिंग में ये बात सुनते ही राजद नेताओं के चहेरे पर ख़ुशी की लहर देखी गई. लालू की बात सुनते ही उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठा. 









बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि “”कोरोना काल में लाखों-लाख लोगों की मृत्यु हुई है. चारों तरफ इसी को लेकर तबाही मची हुई है. ऐसे समय में आपका फर्ज बनता है कि अपने क्षेत्र में जाकर अपनी जनता की सेवा करें. सेवा के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करें. मैं तो बीमार हूँ. कहीं भी नहीं जा रहे हैं. डॉक्टर छुट्टी नहीं दे रहें.” इतना कहने के बाद लालू ने सबको “नमस्कार” करते हुए कहा कि “तबियत ठीक होने पर आपके बीच जरूर आएंगे.”

आपको बता दें कि वर्चुअल मीटिंग की शुरुआत राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने की. सबसे पहले राजद नेताओं को उनलोगों को श्रद्धांजलि दी, कोरोना के कारण जिनका निधन हो गया. एक मिनट तक मौन रखने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नेताओं को संबोधित करना शुरू किया और राजद नेताओं से कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे आ गया है. जिसके कारण उन्हें थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है. ऐसे में वो कुछ ही देर इस वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर सकेंगे.

आपको बता दें कि तकरीबन 3 साल 5 महीने यानि 41 महीने बाद रविवार को लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में एंट्री किये हैं. दोपहर दो बजे लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में बिहार में आरजेडी के विधायक, विधान पार्षदों के साथ साथ पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी मौजूद हैं. लेकिन राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बुरी खबर ये है कि आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत फिर से ख़राब हो गई है. उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.