BIHARBreaking NewsSTATE

अब बिहार में फेंके हुए मिले 36 ऑक्सीजन सिलेंडर, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़’कंप; एंबुलेंस मामला भी पकड़ रहा तूल

बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पूरी तरह जानलेवा हो गई है. ऑक्सीजन और एंबुलेंस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गंभीर हैं. इतना ही नहीं, आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार से बात की. दूसरी ओर, कालाबाजारी का भी खेल चल रहा है.

इसी बीच सारण में एंबुलेंस का मामला उजागर हुआ. यह मामला अभी तूल ही पकड़ रहा है, कि अब ऑक्सीजन सिलेंडर का नया मामला सामने आ गया है. इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि गर्दनीबाग अस्पताल में 36 ऑक्सीजन सिलेंडर कबाड़ में फेंके हुए थे. यह तस्वीर अचानक सोशल मीडिया वायरल हो गई है. इसके बाद तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में विभागीय अधिकारी पहुंचे. इसके बाद वहां से उठाया गया.

बता दें कि सारण में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद कोटे वाले दर्जनों एंबुलेंस ढंक कर रखे गए थे, जिसे पिछले दिनों जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने उजागर किया था. इसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया है. एंबुलेंस को लेकर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी की किरकिरी हो रही है. दूसरी ओर, पप्पू यादव के खिलाफ सारण में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. उन पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. जबकि, पप्पू यादव ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि इसकी जांच करा लें. यदि तोड़फोड़ का सबूत मिल जाए तो हम राजनीति छोड़ देंगे या नहीं मिलने पर राजीव प्रताप रुडी राजनीति को छोड़ दें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.