BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

चिकन के साथ नहीं दी लिट्टी तो मा’र दी गो’ली, मौके पर ही हो गई एक की मौ’त; 3 गंभीर रूप से ज’ख्मी

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर से लोग ऐसे ही तबाह हैं, दूसरी ओर क्रा’इम भी कम नहीं हो रहा है. कुछ लोग इस कदर फ्रस्टेटेड हो गए हैं कि छोटी-छोटी बात पर हिंसक रूप ले लेते हैं. ऐसा ही मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है. बताया जाता है कि शादी समारोह में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर गुस्से में बारात में शामिल युवक ने फायरिंग कर दी. गो’ली लगने से एक की व्यक्ति की मौ’त हो गई, जबकि तीन लोग ‘घायल हो गए. घायलों में मृत’क का एक बेटा भी शामिल है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरकटिया निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है. वहीं, जख्मी लोगों में राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह शामिल हैं. तीनों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया. लेकिन उन तीनों की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि उचकागांव थानेदार अब्दुल मजीद के अनुसार, गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर घटना हुई है. शादी के घर में मातम पसर गया. गांव में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गई. सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस उनका लोकेशन ट्रेस कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.