BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

कार पर टू’टकर गिरा आजाद चौक गुमटी का बैरियर; कोई घा’यल नहीं; लोगों ने दिलाई अधूरे रेल ओवरब्रिज की याद

शहर के आजाद चौक स्थित रेलवे गुमटी पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह करीब 9.45 बजे की बात है। यहां बैरियर गिरा हुआ था। आवागमन को लेकर दोनों तरफ लोगों की भीड़ थी। कुछ लोग बैरियर के नीचे से होकर आ जा रहे थे। इसी बीच बैरियर को उठाया गया। वाहन आने-जाने लगे। इसी बीच बैरियर टूट गया। उसका आधा हिस्सा एक कार के ऊपर गिर पड़ा। इससे कार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। कोई हताहत नहीं हुआ‌। लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे से पहले बाजार का काम खत्म करना होता है। इसलिए सभी जल्दी में थे। बैरियर गिरे होने के कारण लोगों की भीड़ थी। वैसे किसी के उपर वह टूटकर नहीं गिरा, इससे हर कोई बाल-बाल बच गया।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनने से परेशानी

इस हादसे से लोगों को अधूरे रेल ओवरब्रिज की याद आ गई। अगर वो बन गया होता तो गुमटी पर इतनी भीड़ नहीं होती। लंबे समय से यहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसको लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से कई बार आंदोलन भी हो चुका है। नगर विधायक मिथिलेश कुमार विधानसभा में मामला उठा चुके हैं।

बताया जाता है कि ओवरब्रिज के पहुंच पथ का मामला राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग में अटका पड़ा है। ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण आवागमन में परेशानी होती रही है। शहर को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। थोड़े समय के लिए भी बैरियर गिरने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.