BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : मौसम विभाग का 6 जिलों के लिए येलो अ’लर्ट, मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, इन जिलों के अधिकांश भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि, बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कई भागों में बारिश दर्ज की गई.

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया. मौसम विभगा के अनुसार, बिहार में आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.