BIHARBreaking News

पटना में बीच सड़क पर छेड़ना युवक को पड़ा म’हंगा, महिला ने सबसे सामने चप्पल से पी’टा

PATNA : राजधानी पटना में दिनदहा’ड़े एक महिला से छेड़खानी करना एक युवक को म’हंगा पड़ गया. महिला ने सरेआम चप्पलों से म’नचले की ज’मकर पिटाई कर दी जिसके बाद काफी देर तक घट’नास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह मामला शांत कराया. घट’ना गांधी मैदान स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई. 

बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में एक युवक महिला को परेशान कर रहा था. इसके बाद महिला ने उसे प’कड़ लिया और चप्पलों से उसकी पि’टाई कर दी. युवक काफी लोगों से अपने को घिरा देखकर बचाव करने लगा. हालांकि इस घ’टना के संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक गांधी मैदान थाने में लिखित शिका’यत नहीं की है.

जानकारी के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस समय वहां पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था. गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत वत्स ने बताया कि इस मामले में किसी ओर से शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.