केदारनाथ, उत्तराखंड
केदारनाथ के उद्घाटन की तैयारियों के लिए देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में धाम पहुंच गया है। दल मंदिर में पेयजल, बिजली, बर्फ हटाने का कार्य करने के साथ ही साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, रावल/पुजारी आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेगा । 17 मई को सुबह 5 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे । हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है ।





Leave a Reply