बिहार ।
लॉक डाउन में गरीब, निराश्रित और बाहर से आने वाले राहगीरों के लिए सामुदायिक रसोई बनाया गया है । इसकी संचालन के लिए पूर्व की तरह एक बार फिर से नगर निगम को जिम्मेवारी दी गई है । ऐसे में नगर निगम ने खुद के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी आवाज खड़ी कर दी है । महापौर सीता साहू ने कोरोना महामारी के बीच संघर्ष करते हुए शहर में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन और दूसरी सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए भोजन मुहैया कराने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है,जिसमे उन्होंने साफ कहा है कि कोरोना महामारी में निगम के सफाई कर्मचारी दिन-रात सेवा दे रहे हैं । इन कर्मचारियों के लिए भोजन की नितांत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स और दूसरे अस्पतालों में हर रोज कोरोना संक्रमित परिजनों की भीड़ लग रही है । यह परिजन राजधानी के अलावा दूसरे जिलों से आए हुए रहते हैं । ऐसे में उनके भोजन की व्यवस्था किया जाना जरूरी हो गया है ।





Leave a Reply