Repoted by Deepak
गायघाट और बेनीबाद के आसपास में लॉकडाउन को लेकर सख्ती पुलिस द्वारा बरती जा रही है। कोरोना के कहर को कम करने के लिए बुधवार को लाॅकडाउन के पहले दिन प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार के नेतृत्व में एसएचओ नरेन्द्र कुमार सड़क पर उतरे।गायघाट और बेनीबाद में ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद जिसका पालन कराने के लिए अफसर सुबह से ही सड़कों पर है। सुबह से ही सड़कों पर सन्नटा है।अफसर सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन कर रहे है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। आने जाने वालों पर सख्ती की जा रही है। गायघाट, बेनीबाद के इलाकों में चेकिंग की जा रही है। इस दौरान केवल जरुरत की ही दुकानें खुली हुईं है।
गायघाट में दिखी पुलिस की सख्ती
शहर के हर चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई है। जगह- जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाहर निकलने वालों पर पुलिस की कड़ाई कर रही है। वहीं लोगों को लाॅकडाउन को लेकर आगाह भी कर रही है। जरुरत की चीजे जैसे दवाई, दूध व जरूरत की दुकानें खुली हुई है। पुलिस के अधिकारी शहर में निरीक्षण भी कर रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया कि आसपास के सभी इलाकों में लाॅकडाउन को लेकर सख़्ती बरती जा रही है। कारवाई की जा रही है।







Leave a Reply