नई दिल्ली. अगर आप कोरोना काल (Coronavirus) में निवेश कर कमाई (Investment) करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है. जहां आप मात्र एक हजार की राशि से निवेश कर सकते हैं और मोटी रकम कमा सकते हैं. दरअसल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual fund) ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल हेल्थकेयर ईटीएफ (ICICI Prudential Healthcare ETF) शुरू करने की घोषणा की है.
ICICI Prudential का नया फंड ऑफर (NFO) 6 मई 2021 को निवेश के लिए खुलेगा है और 14 मई 2021 को बंद होगा. इस फंड को NSE और BSE पर सूचीबद्ध किया जाएगा. इसकी यूनिट्स ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगी. यह स्कीम निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स पर नजर रखने वाला एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है. इसमें हेल्थकेयर सेक्टर वाली प्रमुख कंपनियों को एक्सपोजर है. तो आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में सबकुछ…
1,000 रुपये से करें शुरूआत
विज्ञापनnullNFO में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं. इस योजना का लक्ष्य है कि अपने बेंचमार्क निफ्टी हेल्थकेयर टीआरआई इंडेक्स द्वारा प्रदान किए गए रिटर्न के समान अनुपात में फायदा दिलाना है.
जानें, कैसे करें निवेश?
बता दें कि ETF पहले NFO के रूप में आता है फिर ये शेयर बाजार (Share Market) में लिस्ट होते हैं. NFO किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की नई स्कीम होती है. इसके जरिये कोई म्यूचुअल फंड कंपनी शेयरों, सरकारी बॉन्ड जैसे इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे जुटाती है. ट्रेडिंग पोर्टल या स्टॉक ब्रोकर के जरिये शेयर बाजार पर ईटीएफ की खरीद-फरोख्त होती है.
जानिए, क्या कहना कंपनी का?
ICICI प्रूडेंशियल एमएमसी के MD & CEO निमेश शाह ने कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल हेल्थकेयर ईटीएफ हेल्थकेयर सेक्टर में सिक्योरिटीज में पैसा लगाने का मौका देता है. बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं, जीवन शैली विकल्पों और महामारी के प्रकोप को देखते हुए, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आने वाले दशक में लगातार बढ़ने की संभावना है. भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता हमेशा रहेगी. इसलिए यह सेक्टर निवेश के लिए अच्छा विकल्प है.




Leave a Reply