मुंबई के लोग इस बार मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद चखेंगे। अब ट्रेन से मुंबई पहुंचेगी लीची की खेप। बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि 2017 तक मुजफ्फरपुर की लीची पवन एक्सप्रेस से मुंबई जाती रही, लेकिन उसके बाद बंद हो गई। सांसद अजय निषाद की पहल पर इस बार नई व्यवस्था शुरू हो रही है। सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस बार लीची उत्पादक किसानों को इससे काफी सहूलियत होगी। अध्यक्ष ने कहा कि 20 मई से लेकर 12 जून तक पवन एक्सप्रेस में उच्च क्षमता वाला पार्सल वैन लगाया जाएगा। इसके लिए वह अपने संगठन की ओर से किसान हित में पंजीकरण कराए हैं।
लीची किसानों को सुविधा दे जिला प्रशासन
अध्यक्ष ङ्क्षसह ने कहा कि गत वर्ष कोविड काल में लीची की तोड़ाई एवं विपणन के लिए जिलाधिकारी की ओर से उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में लीची टास्क फोर्स का गठन किया गया था जिस कारण संपूर्ण लॉकडाउन में भी किसानों ने लीची तोड़ा व उसकी बिक्री हुई। कोई समस्या नहीं आई।
बताया कि लीची तुड़ाई में पचास से अधिक श्रमिक एक साथ कार्य करते हैं और छोटे छोटे वाहनों से देर रात तक लोङ्क्षडग प्वाइंट पर भेजकर वहां से बड़े वाहनों द्वारा महानगर में भेजा जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से टास्क फोर्स गठित करने के लिए टेलीफोन से संपर्क किया। ङ्क्षसह ने कहा कि नए जिलाधकारी भी सहयोग को तैयार हैं।





Leave a Reply