Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ डां विमल कुमार ने कोविड-19 टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को टीका लगाने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को भी कहा.बीडीओ ने सकरवाड़ा नुर समेत कई गांव में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि कोरोना का टीका लें और सुरक्षित हो जाएं, मास्क जरूर पहनें, समाजिक दूरी बनाये रखें. बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलें. हाथ साबुन से धोते रहें।ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अधिक से अधिक 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति कोरोना का टीका जरूर लगाएं. खुद टीका लगाएं और दूसरों को भी टीका लगाने के लिए जागरूक करें.





Leave a Reply