मुजफ्फरपुर : आज गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति एवं गरीब नाथ मंदिर के पुजारी गण द्वारा गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति के प्रथम अध्यक्ष श्री सुकांत सोम जी को भावभीनी वर्चुअल के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई । उनके कार्यकाल को याद करते हुए श्री गरीब नाथ मंदिर के सचिव श्री एनके सिन्हा ने कहा कि उनके समय मैं कोषाध्यक्ष था और सचिव श्री गुप्तेश्वर पांडे जी थे उस समय श्री सुकांत के कुशल नेतृत्व में गरीब नाथ मंदिर का भव्य आधारशिला रखा गया तथा गरीब नाथ मंदिर की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार तथा उत्तर बिहार का एक भव्य मंदिर बनाने का सपना पूरा हुआ इस अवसर पर श्री गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष श्री पुरेंद्र प्रसाद, वरीय सदस्य डॉ सुरेंद्र कुमार, श्री संजय पंकज श्रीमती इंदू सिन्हा, श्री ए पी शुक्ला, श्री सुरेश पहचान श्री, अनिल धवन, प्रधान पुजारी विनय पाठक, श्री गोपाल फलक नेयाद किया एवं हृदय से उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित की।





Leave a Reply