दिल्ली: दिल्ली सहित देश के अथिकांश राज्यों में कोरोना ने तबाही मचा रखी है. इस समय हालात बद से बदत्तर होते जा रहे है. सीमित मेडिकल सुविधाएं दम तोड़ती जा रही है. लचर मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल सामानों की अनुपलब्धता की वजह से लोग काफी आतंकित है. इस गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे किया.
सर्वे में अधिकांश लोगों ने अपनी राय जाहिर करते हुए देश में एक “राष्ट्रीय लॉकडाउन” लगाने की बात कही है. सर्वे में यह बात भी सामने आया कि दिल्ली के लिए एक केंद्रीय मंत्री को नोडल मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाय. कैट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह भी सुझाव दिया है कि अगर देश में राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने में मुश्किल हो रहा हो तो जिन राज्यों में कोरोना ने सबसे अधिक तांडव मचा रखा है वहां अविलंब लॉकडाउन लगाया जाए. इसके साथ ही देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय लॉकडाउन लगने की स्थिति में गत वर्ष की तरह इस बार भी देश के नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी.
सर्वे में अधिकांश लोगों ने कही ये अहम बात
कैट द्वारा कराये गए व्यापक सर्वे में दिल्ली सहित देश भर के 9117 लोगों ने भाग लेकर अपनी राय जाहिर की है. सर्वे में 78.2 फीसदी लोगों ने कहा है कि कोरोना देश में बेकाबू हो गया है. वहीं, दूसरी ओर 67.5 फीसदी लोगों ने देश में एक राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की वकालत की है. जबकि देश भर में 73.7 फीसदी लोगो ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी से निपटने में सक्षम है. 82.6 फीसदी लोगों ने किसी एक केंद्रीय मंत्री को दिल्ली का प्रभारी मंत्री मनोनीत कर कोरोना से निपटने की जोरदार पैरवी भी की है.





Leave a Reply