BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बिहार में बड़ा रेल हा’दसा, ट्रेन से ट’कराई बोलेरो, बाल-बाल बचा ड्राइवर

GOPALGANJ : इस वक़्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन से बोलेरो टकरा गई. हालांकि इस हा’दसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया लेकिन इस घट’ना के बाद से ही इलाके में हड़’कंप मचा हुआ है. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 

घटना गोपालगंज के लाइन बाजार रेलवे हाल्ट के पास अमठा गांव के रेलवे ढाला की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, फुलवरिया-हाजीपुर ट्रेन से अचानक एक बोलेरो टकरा गई जिस कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया. हालांकि ट्रेन की टक्कर ने बोलेरो को करीब 100 मीटर तक घसीटा लेकिन गनीमत यह रही कि ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई.









इस दुर्घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में जुटी हुई है. ड्राइवर को मामूली चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रेल परिचालन फिर से शुरू करवाने की कवायद चल रही है.   

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.