BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू, मिली राहत

अब सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेड पर ऑक्सीजन पहुंचेगी। दो माह की जद्दोजहद के बीच शुक्रवार को मातृ-शिशु अस्पताल में बना ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। अब यहां से सभी विभागों में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्लांट में प्राकृतिक तरीके से ऑक्सीजन का निर्माण किया जाएगा। उसकी पाइपलाइन के माध्यम से सीधे मरीजों के बेड तक आपूर्ति होगी। ऑक्सीजन प्लांट दो महीने से बनकर तैयार था। पटना से टीम सदर अस्पताल पहुंची और यहां के स्वास्थ्य कर्मियों को इसके संचालन का प्रशिक्षण दिया। अब इसके संचालन में कोई संकट नहीं होगा। मालूम हो कि सदर अस्पताल में दो 7.5 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की खपत है। अभी यह बाहर से आती थी, लेकिन अब इसकी बचत होगी।  

15 मई तक न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे अधिवक्ता

जासं, मुजफ्फरपुर : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ता 15 मई तक न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे। इसे लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ने प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश को पत्राचार किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड 19 तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने किसी भी माध्यम से न्यायिक कार्यों में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व एसोसिएशन की तरफ से 30 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से अलग रखने की बात कही गई थी। जासं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.