Muzaffarpur, Bihar Coronavirus News Update: जहां भी 20 संक्रमित मरीज होंगे वहां पर मेगा कंटेमेंट जोन बनाया जाएगा। किन-किन मोहल्लों में इतने मरीज हैैं इसके लिए कंट्रोल रूम से पॉजिटिव की सही लोकेशन ली जा रही है। इसके आधार पर सर्वे किया जाएगा। इसके बाद कहां-कहां कंटेनमेंट जोन जरूरी है उसकी सूची बनाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने बताया कि मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। ऐसे में मेगा कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद मोहल्ले से आवागमन नहीं होने पर चेन टूटेगी और अधिक से अधिक लोग संक्रमित होने से बचेंगे। कहा कि अभी शहर के चार भागों में मेगा कंटेनमेंट जोन बनाकर दर्जनों मोहल्ले की घेराबंदी की गई है। अभी कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां मरीज अधिक हैं। इनका चयन कर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।





Leave a Reply