BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में मुआवजे की मांग : श’व को सड़क पर रखकर 2 घंटे किया जाम, कल ट्रक के अंदर जा घुसा था स्कारपियो

गायघाट में मुआवजे की मांग:शव को सड़क पर रखकर 2 घंटे किया जाम, कल ट्रक के अंदर जा घुसा था स्कारपियो, ऑटो में सवार थी मृ’तक महिला

रोड जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस के अधिकारी।

मुआवजा की कर रहे थे मांग, आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को चेक देने पर माने

Repoted by Deepak

गायघाट। प्रखंड के धुबौली निवासी रमेश सहनी की पत्नी ललिता देवी (40) वर्षीय शुक्रवार को सड़क दुर्घ’टना में मौ’त के बाद पोस्टमार्ट’म से श’व आने के बाद उसके परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मुआवजे की मांग को लेकर श’व को सड़क पर रखकर चार 2 घंटे तक एनएच-57 बबुरबन्नी चौक के समीप जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। जाम लगने के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहीं।लगभग दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गया। इधर सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृ’तक के परिजनों को आपदा राहत से चार लाख रुपये का चेक देकर सड़क से जाम हटाया ।मौके पर ही चेक देने की मांग कर रहे थे ग्रामीण।थाने से जाम छुड़ाने पहुंचे अधिकारी के कई बार समझाने के बाद भी लोगों ने मौके पर ही चेक देने के बाद ही जाम हटाने की बात कहने लगे। सीओ राघवेन्द्र राघवन ने बताया कि अंचल के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाते हुए मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक दिया।बताते चलें कि गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक के समीप एनएच 57 पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो ऑटो में ठोकर मारते हुए खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौ’त हो गई। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। … एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया स्कॉर्पियो ने पहले आगे चल रहे ऑटो में ठोकर मारी, फिर आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से घुस गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.