BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आज से हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, 20 से 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

तापमान में जारी लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अगले 48 घंटे तक मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार का मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अनुकूलीय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। खासकर नेपाल से सटे तराई क्षेत्रों में मध्यम से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में औसत 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार काफी अधिक रहने का अनुमान है।

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर ए. सत्तार ने क्षेत्र के मौसम में अगले 5 मई तक बदलाव जारी रहने की संभावना जताई है। उन्होंने मुजफ्फरपुर के साथ ही दरभंगा, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश होने के साथ ही खासकर समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले में थोड़ी अधिक बारिश होने का अनुमान बताया है। उधर, दो मई की रात से पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, व्रजपात और मध्य दर्जे की बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.