Breaking NewsWEST BENGAL

चुनाव खत्म! बंगाल में कोरोना पाबंदियों का ऐलान, मॉडर्न शॉप्स बंद, सिर्फ सुबह-शाम खुलेंगे बाजार

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान किया है. ANI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, बार, जिम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बंद कर दिया गया है. सिर्फ बाजार और हाट को सुबह और शाम की पाली में खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए भी सीमित अवधि दी गई है. सुबह के समय सात बजे से 10 बजे तक बाजार और हाट खुलेंगे, जबकि शाम को 3 से 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. बंगाल विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण की वोटिंग गुरुवार को हुई थी, जिसमें 70 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.