Breaking News

कोरोना सं’क्रमित होने के बाद भी, मौ’त से कुछ वक्त पहले तक लोगों की मदद कर रहे थे रोहित सरदाना, ट्विटर पर लगातार किए ट्वीट

आजतक के मशहूर पत्रकार रहे रोहित सरदाना का आज निधन हो गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने उनकी मौ’त पर दु’ख व्यक्त किया है. भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे. कोरोना का शि’कार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे.

यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी. इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी.

‘किसी और की ज़िंदगी की वजह बनिए’

रोहित सरदाना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘जितनी तादाद में कोरोना से मरीज़ ठीक हो रहे हैं उसके एक चौथाई लोग भी अगर प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए आगे आने लगें, तो बहुत से लोगों की जान बच सकती है. आप ठीक हो गए हैं, तो किसी और की ज़िंदगी की वजह बनिए. प्लाज़्मा डोनेट कीजिए!’ हालांकि अब खुद रोहित सरदाना की ही अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. लंबे समय तक जी न्यूज चैनल में काम करने के बाद बीते कुछ सालों से वह आज तक चैनल का हिस्सा थे. उनका न्यूज शो दंगल काफी लोकप्रिय था, जिसकी वह एंकरिंग करते थे.

लोगों के दिल में बसते थे रोहित सरदाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित सरदाना की हिंदी भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ थी. साल 2018 में रोहित सरदाना को गणेश विद्यार्थी अवॉर्ड से नवाजा गया था.वो एक जुनूनी पत्रकार थे और बहस को भी एंजॉय करते थे. सोशल मीडिया पर उनको लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है.अपने सवालों और बोलने के तरीकों से लोगों के दिलों में बसते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.