Breaking News

ब्रेकिंग : मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अ’टैक से नि’धन, कोरोना वायरस से भी थे सं’क्रमित

इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अ’टैक से मौ’त हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह लंबे समय तक जी न्यूज में थे और इस समय आजतक चैनल में सेवाएं दे रहे थे। शाम को प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘दंगल’ की वह ऐंकरिंग करते थे। उन्हें पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था और बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। पत्रकारिता और राजनीति के कई बड़े चेहरों ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली ।

आज तक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना नहीं रहे । जानकारी के मुताबिक रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे और अचानक से उनके निधन की खबर आई ।
लंबे समय तक रोहित सरदाना जी न्यूज से जुड़े थे और वर्तमान में वह आज तक में एंकर के तौर पर कार्यरत थे । सुधीर चौधरी ने सर्व प्रथम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी –
‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

बता दे की रोहित सरदाना लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे और आज तक पर प्रसारित होने वाले मशहूर शो दंगल के एंकर थे ।
2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था ।
इससे पहले उन्होंने ईटीवी और जी न्यूज जैसे बड़े संस्थाओं के साथ-साथ आकाशवाणी में भी काम कर चुके थे ।
उनके निधन से सभी स्तब्ध और उदास है ।

मुश्किल घड़ी में कर रहे थे मदद ।
भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन मौत से एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.